फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड प्रबंधक के फार्म हाउस पर बदमाशों का धावा

विज्ञापन
फोटो25एयूआरपी 17- फार्म हाउस के बाहर जमा लोगों की भीड़ व मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार की रात ग्राम जौंरा-सुंदरीपुर के बीच स्थित सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त प्रबंधक के एक फार्म हाउस पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां मौजूद दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया। मौके से एक लाख रुपये नगद के अलावा परिसर में बाजरा लदी खड़ी ट्राली को ट्रैक्टर समेत पार कर ले गए। एसपी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की। साथ ही पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। उधर, पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम जौंरा-सुंदरीपुर के बीच स्थित सहकारिता विभाग के सेवानिवृत्त प्रबंधक व वर्तमान ग्राम प्रधान जौंरा गोविंद के भाई रामपाल सिंह के फार्म हाउस पर गुरुवार की देर रात छह बदमाशों ने धावा बोल दिया। इस दौरान बदमाशों ने फार्म हाउस पर मौजूद कर्मचारियों छोटेलाल पुत्र स्व.पातीराम व रामू पुत्र भगवानदीन निवासीगण ग्राम जौंरा को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद फार्म हाउस पर अलमारी में रखे एक लाख रुपये नगद पार कर दिए। इस दौरान बदमाशों ने फार्म हाउस परिसर में बाजरा लदी खड़ी ट्राली को ट्रैक्टर समेत पार कर दिया। उधर, सूचना पर एसपी सुनीति घटना स्थल पर पहुंची जहां उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच-पड़ताल की। साथ ही फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की जांच-पड़ताल करने व फिंगर प्रिंट आदि लेने के आदेश दिए। जिस पर टीम ने रात में ही मौके पर पहुंचकर पूरी पड़ताल की।
इस संबंध में पीड़ित रामपाल पुत्र स्व.पंचम लाल ने बताया कि वह 2015 में सहकारिता विभाग से प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद वह परिवार समेत कानपुर में रहने लगे। ग्राम जौंरा में उन्होंने फार्म हाउस संचालित कराया। जहां उनके भाई वर्तमान ग्राम प्रधान जौंरा गोविंद सिंह की देखरेख में पूरा काम संचालित हो रहा है। बताया कि उनके पास लगभग सौ बीघा जमीन है। इस पर उन्होंने सेवानिवृत्त होने के बाद फार्म हाउस बनवाकर दो आटा चक्की, धान कुटाई मशीन, स्पेलर आदि लगवा दिए हैं। बताया कि फार्म हाउस पर लगभग 40 व्यक्ति काम करते हैं। बताया कि बदमाशों ने गुरुवार की रात लगभग 12 बजे उनके फार्म हाउस पर पहुंचकर वहां मौजूद उनके दोनों कर्मचारियों को बांधकर वहीं डाल दिया था। इसकेे बाद लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलने पर वह कानपुर से अपने गांव जौंरा पहुंचे। उधर, पीड़ित रामपाल सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

औरैया की एसपी सुनिति ने बताया कि देर रात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और तत्काल मामले की जांच-पड़ताल की। घटना स्थल पर पहुंचने पर दोनों कर्मचारियों को काले टेप की सहायता से बिजली की केबिल से बंधे होने की बात सामने आई है। वहीं, घटना स्थल के नजदीक कानपुर देहात जिला भी है। ऐसे में वहां के बदमाश भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। प्रयास है जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें