फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 हजार के सापेक्ष मिलीं 3500 वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना से बचाव के लिए शुरू टीकाकरण अभियान वैक्सीन की कमी के चलते गति नहीं पकड़ पा रहा है। रविवार को जिले में मात्र 3500 वैक्सीन मुहैया कराई गई। जिसके चलते सभी सीएचसी और पीएचसी मिलाकर 34 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण अभियान गति नहीं पकड़ पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीन की कमी पिछले 15 दिनों से रही है। शुक्रवार की रात वैक्सीन न मिलने से शनिवार को मात्र 1774 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा सका और वैक्सीन खत्म हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों से अभियान को तीन दिनों तक चलाए रखने के लिए 20 हजार के करीब वैक्सीन की मांग की। जिससे कि प्रति दिन 6500 से 7000 लोगों को टीक लगाया जा सके।
मांग के अनुरूप रविवार को कुल 3500 कोविशील्ड जिले को मिलीं। यह वैक्सीन लेने रविवार की शाम गाड़ी लखनऊ रवाना हुई। क्लस्टर अभियान के शुरू होने से जिले में टीकाकरण के प्रति लोगों में रुझान बढ़ा। जिससे प्रतिदिन लगभग 6500 से अधिक लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा था। हालांकि वैक्सीन की उपलब्ध कम होने के चलते सभी जगह क्लस्टर अभियान शुरू नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

जिले को जितनी वैक्सीन प्राप्त होगी, उसी आधार पर टीकाकरण अभियान के लिए सेंटर संचालित किए जाएंगे। वैक्सीन कम मात्रा में मिल रहीं हैं। जिसके चलते सेंटरों की संख्या कम की गई है। -- डॉ. अशोक कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
सोमवार को यहां होगा टीकाकरण
जिले के सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, एक अरबन, सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय, 100 शैय्या युक्त जिला संयुक्त चिकित्सालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें