फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल की जिले की इकाईयां भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेंद्र गुप्ता के निर्देश पर प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने जिले में संचालित संगठन की इकाइयों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इकाइयों का जल्द ही नए सिरे से गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल को और अधिक गतिशील बनाने के लिए जिला कार्यकारिणी, युवा जिला कार्यकारिणी के अलावा नगर कार्यकारिणी, बिधूना, दिबियापुर, बाबरपुर-अजीतमल की नगर कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग किया गया है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के बाद नई कार्यकारिणी के गठन के लिए जिले भर का दौरा किया जाएगा। साथ ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। कहा कि संगठन में सक्रिय व लगनशील व्यापारियों को प्राथमिकता दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें