औरैया। विश्नोई धर्मशाला में शनिवार देरशाम फूलगंज सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति की बैठक हुई।
इसमें तीन मार्च को आलू मंडी में होने वाले महामूर्ख सम्मेलन व होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। संस्था के उपाध्यक्ष राजीव चड्ढा ने बताया कि इसमें एक छोटी बच्ची द्वारा शिव तांडव, नृत्य और मनोरंजन से भरपूर कार्यक्रम आयोजित होंगे।
कमेटी के अध्यक्ष हरगोविंद तिवारी व महामंत्री अमरनाथ विश्नोई ने बताया कि फाग गायन में कुशल ओमप्रकाश ओझा के अलावा अन्य फाग कलाकारों को बुलाने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में परशुराम सेवा समिति के पूर्व जिलाध्यक्ष राजमणि तिवारी लल्ला को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा महामूर्ख सम्मेलन के आयोजन के लिए आनंद फाउंडेशन के अध्यक्ष अर्पित दुबे को आयोजक नियुक्त किया गया। बैठक में रोहित अग्रवाल, योगेंद्र सिंह कुक्कू, रामानंद चौबे, रामू पाठक आशुतोष बाजपेयी, हरि शंकर शर्मा व विजय शुक्ला मौजूद रहे।(संवाद)