फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जनवरी तक कोर्स करें पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री-बोर्ड व गृह परीक्षाओं की तारीखें तय कर दीं हैं। इसके बाद डीआईओएस ने सभी कालेज को पत्र जारी कर ऑनलाइन व ऑफलाइन कोर्स 15 जनवरी तक पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बदले परीक्षा कार्यक्रम को लेकर माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि सभी कक्षाओं का कोविड-19 के चलते कम हुए कोर्स को छोड़कर निर्धारित कोर्स ऑफ व ऑनलाइन माध्यम से 15 जनवरी तक पूरा करा लिया जाए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन कर हरहाल में कोर्स पूरा किया जाए।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार 24 जनवरी से 31 जनवरी तक कक्षा दस व 12 की प्री बोर्ड प्रयोगात्मक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। कक्षा नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं फरवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया सभी प्रधानाचार्यों को बोर्ड के निर्देशानुसार निर्देश जारी किए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें