फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: तमिलनाडु के बसपा प्रदेश अध्यक्ष के हत्यारों को फांसी देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ककोर। तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या से जिले के बसपाइयों में नाराजगी जताई है। सैकड़ों बसपा के पदाधिकारी ककोर मुख्यालय पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपते हुए हत्यारों को फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष कमल गौतम के नेतृत्व में बुधवार को जिला मुख्यालय ककोर में बसपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटे। बताया कि तमिलनाडु में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के आर्मस्ट्रांग की पांच जुलाई को उनके चेन्नई आवास के बाहर शाम को कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। पार्टी इसका पुरजोर विरोध करती है। सरकार से मांग है कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। इस मौके पर राजेश, अवधेश, सर्वेश, आनंद राय समेत काफी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें