फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में जुआ के पास कट मार्ग दिए जाने की मांग

विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर जुआ में कट दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन देते जनप्रतिनिधि एवं समाजसे - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। प्रदेश सरकार द्वारा बनवाए जा रहे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में जुआ के पास से रास्ता दिए की मांग के लिए कई जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने मांग उठाई है। जिले के लोगों ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम न्यायिक एमपी सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे औरैया जिले से होकर गुजर रहा है। एक्सप्रेस-वे ग्राम जुआ के पास कोई निकासी मार्ग नहीं दिया गया है। अपर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित दिए गए ज्ञापन में स्थानीय लोगों ने बताया कि एक्सप्रेस-वे से कुछ ही दूरी पर नगर पंचायत अजीतमल बाबरपुर, नगर पंचायत अटसू, नगर पंचायत फफूंद, नगर पंचायत अछल्दा के साथ अजीतमल-दिबियापुर मार्ग पर गेल एवं एनटीपीसी भी स्थित हैं।
जिले में स्थित इंडस्ट्रीज एवं जिले के हजारों लोगों की सहूलियत के लिए जुआ के समीप बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर कट मार्ग दिए जाने की मांग की। प्रधान सलूपुर मन्नू सिंह राजपूत, प्रधान टीकमपुर रामबाबू राजपूत, जुआ प्रधान मनोज कुमार, समाजसेवी विश्वनाथ सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा पूरन सिंह, सभासद फफूंद प्रबल शर्मा, सभासद फफूंद शिवकुमार, अधिवक्ता चंद्रप्रकाश राजपूत, पूर्व प्रवक्ता अटसू ब्रजेंद्र सिंह, पालीटेक्नीक हैदरपुर अध्यापक प्रेम सिंह राजपूत, दयाराम, नीरज राजपूत बल्लापुर, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

संबंधित ज्ञापन उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस वे इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथारिटी लखनऊ, जिलाधिकारी औरैया, उपजिलाधिकारी अजीतमल, कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया को भी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें