फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 वर्षीय पुरुष की संक्रमण से मौत, 282 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को 42 वर्षीय व्यक्ति की कोविड एल-टू अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, जिले में 282 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार की रात चिचौली स्थित एल-टू कोविड केयर सेंटर में कस्बा दिबियापुर के संतरविदास नगर निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना से मरने वालों आंकड़ा बढ़कर 62 हो गया है।
उधर, जिले में 282 नये संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा 90 संक्रमित मरीजों ने कोरोना से जंग जीती है। अब जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1967 है। उन्होंने बताया कि सैफई लैब से आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट देरी से आने के चलते सैंपलों को अब लखनऊ भेजा जा रहा है। वहां से अब 1400 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले के बाहर के 16 अस्पतालों में 23 गंभीर संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है, जबकि चिचौली स्थित कोविड केयर सेंटर एल-टू में 27 गंभीर संक्रमितों का उपचार किया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हॉट स्पॉट क्षेत्रों की संख्या में इजाफा किया गया है। जिले में इस समय 261 क्षेत्र हॉट स्पॉट घोषित किये जा चुके हैं।
डिपो परिसर में 50 यात्रियों के लिए सैंपल
औरैया डिपो परिसर में दोपहर लगभग ढाई बजे यात्रियों की जांच के लिए स्वास्थ्य टीम पहुंची। देरशाम तक स्वास्थ्य टीम ने लंबे रूटों से आने वाली बसों से उतर रही सवारियों की सैंपलिंग की। टीम ने 50 यात्रियों के आरटीपीसीआर के सैंपल लिये। स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि विशेष रूप से दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों की सैंपलिंग के निर्देश विभागीय अधिकारियों ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें