फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर से यमुना में उतराता मिला शव, निगरानी समिति और पुलिस नदारत

विज्ञापन
औरैया में यमुना नदी में उतराता मिला अधजला शव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। कोरोना काल में यमुना नदी स्थित शेरगढ़ घाट पर अधजले शव उतराते मिलने के बाद निगरानी समिति और पुलिस की तैनाती की गई। लेकिन संक्रमण कम होते ही इसकी निगरानी पर ब्रेक लग गया। शनिवार को यमुना नदी में फिर अधजला शव उतराता मिला। इसको लेकर अधिकारी गोलमोल जवाब देते नजर आए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन से लेकर नगरीय निकायों और ग्राम पंचायत की निगरानी समितियों को निर्देश दिए थे कि शव नदियों में न फेंके जाए। मई में कई बार यमुना में शव फेंके जाने के मामले सामने आने पर घाट के पास दो सिपाहियों के साथ निगरानी समिति को नजर रखने के लिए कहा गया था। लेकिन जैसे ही कोरोना संक्रमण कम हुआ, प्रशासनिक अमला सुस्त पड़ गया। शनिवार को यमुना नदी के शेरगढ़ घाट के पास ही शव उतराता मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद कुछ मछुवारों ने बताया कि कई दिन से घाट पर निगरानी करने वाला कोई नहीं है। इसलिए फिर से शव फेंके जाने लगे हैं।
शेरगढ़ घाट पर पुलिस फोर्स शवदाह स्थल पर तैनात की गई है। वहां ऐसी कोई भी शिकायत नहीं मिल रही है। अगर क्षेत्र में कहीं यमुना में शव उतराता मिला है, तो इसकी जानकारी कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।- अपर्णा गौतम, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें