फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांटून पुल के पास मिला यमुना में डूबे दूसरे युवक का शव

विज्ञापन
आकाश की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
अयाना। बीजलपुर घाट पर डूबे दूसरे युवक का शव भी सोमवार सुबह नदी में उतराता मिल गया। पुलिस के न पहुंचने पर पिता ने शव बाहर निकाला। घटना के बाद से गांव में कोहराम मचा हुआ है। ज्ञात हो कि एक युवक का शव रविवार को ही मिल गया था।
विज्ञापन

रविवार को जालौन के कुठौंद निवासी सुरेंद्र कुमार का पुत्र प्रबल प्रताप (18) व पप्पू का पुत्र आकाश (19) चचेरे भाई रिक्की और दोस्त भूपेंद्र, आरिफ व खेमर के साथ रविवार को जालौनी माता मंदिर दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन से पहले रविवार शाम चार बजे अयाना थाना क्षेत्र के बीजलपुर यमुना घाट पर नहाने आए थे। इस दौरान प्रबल उर्फ बंटू (18) पुत्र सुरेंद्र कुमार व आकाश (18) पुत्र पप्पू उर्फ अमर सिंह डूब गए थे।
दोस्तों व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची अयाना व कुठौंद थाना पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम प्रबल का शव बरामद किया था, जबकि आकाश का शव नहीं मिला। रात होने पर तलाश बंद कर दी गई। सोमवार सुबह बहुत देर तक पुलिस गोताखोरों को लेकर नहीं पहुंची। इसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की। काफी देर तलाश करने के बाद आकाश के पिता पप्पू उर्फ अमरसिंह को पांटून पुल से 50 मीटर पहले आकाश का शव पानी में उतराता मिला।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पिता ने आकाश का शव बाहर निकाला और अयाना थाने लेकर पहुंचे। पुलिस की कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां सुनीता देवी का रो-रोकर बेहाल हो गईं। थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि यमुना नदी में डूबे दूसरे युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
प्रबल के चचेरे भाई की 17 जून को है शादी
प्रबल के घर में चचेरे भाई पवन की शादी की तैयारियां चल रही थीं। 16 जून को तिलक और 17 जून को पवन की बरात भरथना निवासी सुभाष दोहरे के घर जानी है। प्रबल की यमुना में डूबकर मौत होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

रोती बिलखतीं मृतक आकाश की मां। संवाद- फोटो : AURAIYA

यमुना घाट किनारे मौजूद ग्रामीण व परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें