फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली में पड़ा मिला युवक का शव

विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ओम नगर निवासी एक युवक का शव यमुना रोड पर जमालशाह के सामने स्थित नाली से बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जमालशाह के पास नाली में शव मिलने की सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस पहुंची और नाली में मुंह के बल गिरे युवक का शव बाहर निकलवाया। क्षेत्रीय लोगों के पहचानने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंचे मोहल्ला ओमनगर निवासी ब्रजेंद्र सिंह भदौरिया ने उसकी शिनाख्त अपने पुत्र अभिषेक भदौरिया (35) के रूप में की।
बताया, उसकी शादी पांच साल पहले हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के शराब का लती था और आए दिन शराब के नशे में इधर-उधर पड़ा रहता था। परिजनों ने किसी पर भी कोई आरोप नहीं लगाया। अनुमान है कि अत्यधिक नशे की हालत में मुंह के बल नाली में गिर गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें