फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीपुर गौशाला में तीन जानवरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गोशाला में अव्यवस्थाओं और अधिकारियों की उपेक्षा के चलते मवेशी दम तोड़ रहे हैं। ऐरवाकटरा विकास खंड की ग्राम पंचायत बीबीपुर स्थित अस्थायी गोशाला में शनिवार को एक बछड़ा की मौत हो गई। रविवार की सुबह दो गाय पर कुत्तों ने हमला कर दिया। जिससे दोनों जानवरों की मौत हो गई। इससे पहले भी तीन जानवरों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गोआश्रय स्थल के आसपास कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण जंगली व आवारा कुत्ते मौका पाकर मवेशियों पर हमला कर देते हैं। गोशाला में 65 मवेशी हैं। डीएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया पूरे मामले की गहनता से जांच कराई जाएगी। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें