फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दैनिक मजदूर और किसान डाकघर से निकाल सकेंगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोरोना संक्रमण व लॉकडाउन को देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से दैनिक मजदूरों और किसानों के बैंक खातों में भरण पोषण भत्ता भेजा जा रहा है। बैंकों में आई धनराशि प्राप्त करने के लिए सुबह से ही बैंकों के बाहर भीड़ लग रही है। इसके चलते सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही हैं। इस समस्या के समाधान के लिए इंडियन पोस्ट ने विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को सुविधा देने की व्यवस्था शुरू की है। इसके चलते अब वह डाकघर से रुपया निकाल सकेंगे।
विज्ञापन

दिबियापुर उप डाकघर के पोस्टमास्टर अखिलेश अवस्थी के मुताबिक इटावा डाकघर से संबद्ध दिबियापुर समेत औरैया जिले के सभी डाकघर एवं उप डाकघर हरचंदपुर और मल्हौसी छोड़कर माइक्रो एटीएम द्वारा अब किसी भी बैंक के उपभोक्ताओं को 10 हजार रुपये तक की नगद धनराशि की निकासी इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से हो जाएगी। बशर्ते बैंक उपभोक्ताओं के बैंक खातों में उनका आधार नंबर लिंक होना आवश्यक है। बताया कि औरैया जिले में लगभग 130 पोस्टमैनों के पास माइक्रो एटीएम है। माइक्रो एटीएम धारक पोस्टमैन से किसी भी बैंक का उपभोक्ता अपने बैंक खाते में जमा धनराशि की जानकारी ले सकता है। यह उन दैनिक मजदूरों एवं किसानों के लिए विशेष सुविधाजनक है। जिन्हें अपने बैंक खाते में आई धनराशि की जानकारी एवं बैंक से रुपये निकासी के लिए काफी दूर नगरीय क्षेत्र में स्थित बैंक के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें