फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनुष तोड़ श्रीराम ने सीता को पहनाई वरमाला

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। कस्बा के एरवा टीकुर में हो रही रामलीला में शुक्रवार रात धनुष भंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिधूना के पूर्व विधायक विधायक प्रमोद कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान सीता जी के विवाह के लिए जनक प्रतिज्ञा के अनुसार राजाओं ने शिवजी का धनुष तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। इसके बाद ऋषि विश्वामित्र ने श्रीराम को आदेशित किया। तब भगवान राम ने धनुष तोड़कर सीता को वरमाला पहनाई।
इस दौरान भगवान राम और माता सीता के जयकारे गूंजने लगे। धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम पहुंचे। उन्होंने धनुष तोड़ने वाले को ललकारा। इसके बाद राम, लक्ष्मण और परशुराम के बीच संवाद हुआ। रामलीला का मंचन देखने के लिए लोग सुबह तक डटे रहे। इस मौके पर श्रीप्रकाश यादव, गौरव गुप्ता, अरुण कुशवाहा, मंटू तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें