फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ दिवाली मेले का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। नुमाइश मैदान में गुरुवार को दिवाली मेले का आगाज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। मेले का शुभारंभ कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। मेले में लगे स्टालों में समूह की महिलाओं का हुनर देखने को मिला। मेला 28 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लगेगा।
विज्ञापन

पंडाल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच बच्चों ने नाटक का मंचन किया। इसमें एक गरीब द्वारा मिट्टी के दीये बेचने की प्रस्तुती दी गई। नाटक का मंचन देख लोग भावुक हो गए। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कृषि राज्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोबाइल फोन वितरित किए।
कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कहा कि मेले का उद्देश्य एक जगह पर सभी को सामान मुहैया कराना और लोगों को रोजगार से जोड़ना है। इस दौरान पालिका ईओ ने मुख्य अतिथि को भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा, एडीएम रेखा एस चौहान, जिला कार्यकम अधिकारी शरद अवस्थी, नगर पालिका ईओ बलबीर सिंह, एसडीएम सदर रमेश चंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर मुकुट सिंह शाक्य, अवधेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण किया
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर नगर पंचायत स्थित राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का गुरुवार को कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने निरीक्षण किया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. कप्तान सिंह पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद पोरवाल की मौजूदगी में उन्होंने लोगों को आयु रक्षा किट का वितरण किया। (संवाद)
दिबियापुर में मेला कल से, तैयारी तेज
दिबियापुर (औरैया)। दिबियापुर दीपावली मेले को लेकर नारायणी मंडपम को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। 30 अक्तूबर से धनतेरस तक पांच दिन चलने वाले मेले का शुभारंभ शनिवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा करेंगे। मेला आयोजक राघव मिश्र ने बताया कि पहली बार दिबियापुर मेले को लेकर व्यापारियों और कंपनियों में उत्साह है। बहुत ही थोड़े समय में 125 से अधिक स्टॉल मेले के लिए बुक किए जा चुके हैं। मेले में आने वाले ग्राहकों, दुकानदारों एवं अतिथियों के लिए जहां मनोरंजन के संसाधन उपलब्ध होंगे। वहीं गृहस्थी व दैनिक उपयोग से जुड़े हुए ब्रांडेड सामान उपलब्ध होंगे। पूरे मेला परिसर को एक सैकड़ा से अधिक सीसीटीवी कैमरे व सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षित किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें