फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमावस्या पर यमुना तट पर सामूहिक तर्पण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। विश्व हिंदू परिषद की ओर से बुधवार को यमुना तट पर सामूहिक तर्पण किया गया। जिसमें परिषद के पदाधिकारियों ने राम योद्धाओं का तर्पण किया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह सात बजे परिषद के पदाधिकारी यमुना तट पर पहुंचे। जहां पूजन के साथ विधि विधान से उन पूर्वजों का तर्पण किया गया, जिनके बलिदान के कारण राम मंदिर का सपना आज साकार हो रहा है।
आचार्य अभिषेक ने कार्यक्रम संपन्न कराया। इस मौके पर गोष्ठी भी आयोजित हुई। जिसमें परिषद के सह प्रांत मंत्री अनिल दीक्षित ने कहा जिस प्रकार श्रीराम जन्मभूमि को मुक्त कराया है, उसी प्रकार अपने सभी मान बिंदू वापस लेंगे और अखंड भारत की स्थापना करेंगे। संकल्प के साथ सभी ने अपने सभी सनातनी पूर्वजों श्रीराम योद्धाओं, समस्त बलिदानी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, सुरक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश शुक्ल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा, अजय गुप्ता, पुष्कर मिश्रा, रानू त्रिपाठी, विनय चौबे, ब्रह्म कुमार, राजेश, सौरभ, सुशील, अंशुल, सोमू आदि रहे। वहीं गायत्री शक्तिपीठ आर्यनगर में गायत्री परिवार की ओर से पितरो की शांति एवं आत्मकल्याण के लिए श्राद्ध तर्पण किया। यहां सुशीला गुप्ता, स्नेहलता, ओमप्रकाश, शिवनाथ, प्रदीप गुप्ता, सुरेश चंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें