औरैया। लॉकडाउन के चलते शुक्रवार को जुमे की नमाज लोगों ने घरों में अदा की। मस्जिदों में ताला लगा रहा। आसपास पुलिस का कड़ा पहरा रहा। लोगों ने घरों में जोहर की नमाज अदा की। जुमे की विशेष नमाज नहीं हो सकी। नमाज अदा कर नमाजियों ने कोरोना के खात्मे की दुआ मांगी।
कोरोना वायरस फैलने के खतरे को लेकर प्रशासन किसी एक स्थान पर लोगों के एकत्रित न होने के निर्देश दिए है। मंदिरों और मस्जिदों पर भीड़ न जुटने के निर्देश है। इसके चलते शुक्रवार को मस्जिदों में जुमे की विशेष नमाज अदा नहीं की गई। लोगों ने अपने-अपने घरों में ही जोहर की नमाज अदा की।
शुक्रवार को शहर की सभी मस्जिदों को पुलिस ने नमाज से पहले निगरानी में ले लिया था। मस्जिदों पर ताले लटके रहे। कुछ मस्जिदों के गेट पर लिख दिया गया कि वहां जुमे की नमाज अदा नहीं होगी। घर पर ही नमाज अदा करें। लोगों ने घरों पर नमाज अदा कर देश को कोरोना से मुुक्ति दिलाने के लिए दुआएं मांगी। शहर ही नहीं कस्बों में भी मस्जिदों के आसपास सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे।