फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा हुई शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। ग्राम पंचायत नगला पहाड़ी में बुधवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजक प्रधान पति उमेश सिंह ने बताया कि कथा 19 नवंबर तक रोजाना दोपहर दो बजे से होगी। 20 नवंबर को भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्रीधाम हरिद्वार उत्तराखंड से आए कथावाचक पं. पवन कृष्ण शास्त्री ने बुधवार की सुबह कथा स्थल पर वैदिक रीति रिवाज से पूजन कराया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद पहले दिन की कथा में पं. पवन कृष्ण शास्त्री ने श्रीमद्भागवत कथा का महात्म्य बताया।
उन्होंने कहा कि सच्चे मन से श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। यदि मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा सुनकर बचा हुआ जीवन शुद्ध आचरण के साथ गुजारता है तो उसे अवश्य ही परमपिता परमात्मा के चरणों में जगह मिलती है। कथा आयोजक उमेश सिंह ने बताया कि कथा के समापन पर 20 नवंबर को भंडारा होगा। इस मौके पर पदम सिंह, रमेश सिंह, सुरेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, रामू सिंह, मुकुट सिंह व राहुल सविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें