फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से लूट में चार दबोचे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र में 26 दिन पहले सराफा कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस ने बाइक सवार चार लुटेरों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तीन किलो 560 ग्राम चांदी व 57 ग्राम सोना के अलावा दो तमंचा व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पुलिस ने चारों लुटेरों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

फफूंद कस्बा के मोहल्ला महाजनान निवासी सराफा कारोबारी संजीव कुमार वर्मा पुत्र महावीर प्रसाद से 19 अक्तूबर को दुकान से घर जाते समय बाइक सवार लुटेरों ने जेवरों से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर फफूंद थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
एसपी सुनीति ने चार टीमें गठित कर पुलिस को खुलासे के लिए सख्त निर्देश दिए थे। फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश जायसवाल व स्वॉट टीम प्रभारी तारिक खान की टीम ने लूट कांड में शामिल चार आरोपियों सौरभ यादव पुत्र कप्तान सिंह निवासी मोहल्ला कटरा हेमनाथ फफूंद, अनुज कठेरिया पुत्र मन्ना लाल निवासी गांव सल्हापुर फफूंद, किशन पुत्र महेंद्र कुमार दुबे निवासी मोहल्ला मेवातियान फफूंद व शुभम दुबे पुत्र राजेश कुमार निवासी सुरजनपुर अजीतमल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि पकड़े गए चारों लुटेरों के पास से तीन किलो 560 ग्राम चांदी व 57 ग्राम सोना बरामद किया गया है। इसके अलावा तलाशी में 11 सौ रुपये नगद, दो तमंचा, तीन कारतूस, पांच मोबाइल व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि चार लुटेरों में दो लुटेरे सौरभ यादव व शुभम दुबे पर थाना फफूंद में विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। एसपी ने बताया कि अभी इस प्रकरण में जांच जारी है। कुछ और साथियों की तलाश है। उनके पकड़े जाने पर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें