फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से चार बीघा फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। कस्बा जाना में नहर किनारे खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इसमें चार बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

जाना निवासी बादाम सिंह, सानू, रामकिशन, गिरीश के खेत नहर के किनारे हैं। मजदूर न मिल पाने के कारण ये लोग गेहूं की कटाई, मड़ाई नहीं करा पाए थे। मंगलवार सुबह नौ बजे के करीब सानू के खेत में आग लग गई। खेतों में आग लगने की जानकारी मिलते ही किसान पानी और डंडे लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। उन्हाेेंने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक आग फैल गई।
विज्ञापन

इसमें रामकिशन, गिरीश, और बादाम सिंह के खेत में रखे गेहूं के गट्ठे भी जल गए। ग्रामीणों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। चारों किसानों की गेहूं की चार बीघा फसल जल गई। पीड़ित किसानों ने राजस्व विभाग को सूचना देने के साथ मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें