फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में कोरोना की जांच कराने को उमड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतमल। कारोना की जांच के लिए मंगलवार को काफी संख्या में लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। जिसमें से 25 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के मौहल्ला आजादनगर गढिय़ा में विपिन कुमार दुबे की कोरोना से मौत होने के बाद सीएचसी अजीतमल के अधीक्षक डॉ. विमल की टीम ने मृतक के आवास पर जाकर उनके संपर्क में आए कुल 25 लोगों के एंटीजन टेस्ट कराया। जिसमें मृतक के छोटे भाई की पत्नी और बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं कुल 26 लोगों के सैंपल लेकर सैफई भी भेजा गया है। सीएचसी अजीतमल पर भी कोरोना टेस्ट कराने पहुंचे मरीजो में 124 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें 75 लोगों के एंटीजन जंाच हुई। 23 मरीज कोरोनो पॉजिटिव पाये गये। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल ने बताया कि आजादनगर और सीएचसी पर हुए एंटीजन कोरोना टेस्ट में 25 की जांच पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें