फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में 23 करोड़ से बनेगा क्रिटिकल केयर अस्पताल

विज्ञापन
इसी इमारत की जगह पर क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाए जाने को भेजा गया प्रस्ताव। संवाद - फोटो : AURAIYA
विज्ञापन
औरैया। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर शासन ने औरैया शहर में 50 शैया क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए प्रस्ताव मांगा था। एक एकड़ में बनने वाले अस्पताल के लिए विभाग ने निझाई चौकी के पास वाली जमीन चिह्नित कर 23 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इसके जल्द ही स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस अस्पताल के संचालन से गंभीर रोग के मरीजों को बेहतर सुविधा जिले में ही मिल सकेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए स्वास्थ्य महानिदेशक ने सीएमओ से जमीन चिह्नित कर प्रस्ताव मांगा था। इसके लिए विभाग काफी दिनों से मंथन कर रहा था। सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिटिकल केयर अस्पताल के लिए निझाई चौकी के पास नगर पालिका मार्केट के सामने स्थित टीवी टॉवर व उससे सटी पुरुष अस्पताल की खाली जमीन चिह्नित की गई है।
इसके लिए प्रस्ताव जेई द्वारा बनवा कर भेजा गया है। बताया कि अस्पताल खुलने से गंभीर बीमारियों का इलाज जिले में ही हो सकेगा। इसके अलावा दिबियापुर क्षेत्र के बरमूपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण चल रहा है। 100 शैया अस्पताल को उच्चीकृत भी किया जा रहा है। यहां पर डायलिसिस यूनिट बन रही है। बिधूना में डॉ.राममनोहर लोहिया 50 शैया युक्त नेत्र चिकित्सालय, मातृ शिशु अस्पताल के अलावा औरैया शहर से लगभग सात किलोमीटर दूर भाऊपुर-भगौतीपुर में ट्रामा सेंटर बन कर तैयार हैं, लेकिन डाक्टरों व संसाधनों की उपलब्धता न होने से संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जेई स्वास्थ्य विभाग राजन खन्ना ने बताया कि शासन से शहर के 50 शैया युक्त जिला अस्पताल से जोड़कर 50 शैया क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव मांगा गया था। जिसका लगभग 23 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने पर लगभग एक एकड़ की जगह पर इस अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा।
इन बीमारियों का मिल सकेगा इलाज
क्रिटिकल केयर अस्पताल खुलने से गैस्ट्रो, नेफरो, यूरोलॉजी सहित अन्य गंभीर रोगों का इलाज हो सकेगा। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों और सर्जरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यूनिट में आईसीयू का निर्माण किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें