फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से महिला की जान गई

Wed, 07 Jun 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्रवाई पूरी कराते मृतका के परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर देहात के थाना मंगलपुर के ग्राम सधकापुर निवासी एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ गलत तरीके से उपचार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सधकापुर निवासी रामआसरे की पत्नी सुशीला (52) के शरीर में फुंसी व फोड़े हो गए थे।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने पांच जून को गांव के पास स्थित एक झोलाछाप को दिखाया। इस पर झोलाछाप ने उसका आपरेशन कर दिया। आपरेशन के बाद शाम तक महिला की स्थिति बिगड़ने लगी। किसी तरह परिजनों ने गांव में ही रात बिताई। बाद में सुबह होते ही महिला को जिला अस्पताल औरैया लाकर भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने महिला की नाजुक हालत देखकर उसे कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन इससे पहले की परिजन उसे लेकर कानपुर रवाना हो पाते महिला ने जिला अस्पताल में ही दम तोड़ दिया।

इस मामले में मृतका के परिजनों ने झोलाछाप के खिलाफ कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल आरके त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामला कानपुर देहात का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें