फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हत्यारोपियों और पत्नी को भेजा जेल

Sun, 14 Aug 2016 12:12 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
हत्यारोपियों के साथ घटना की जानकारी देते सीओ सिटी व सदर कोतवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर में दो दिन पहले अवैध संबंधों के चलते की गई युवक की हत्या में पुलिस ने दो हत्यारोपियों के साथ साजिश में शामिल मृतक की पत्नी को भी जेल भेज दिया है। मामले में सीओ सदर ने बताया कि हत्यारोपियों के अनुसार पूरे मामले मेें मृतक की पत्नी की रजामंदी के बाद ही युवक की हत्या की गई।
विज्ञापन


सदर कोतवाली में सीओ रमेश सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी और हत्यारोपियों के बीच पिछले चार साल से अवैध संबंध थे। इसमें मृतक बाधक बन रहा था। हत्यारोपी शकील ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकारा कि उसने मृतक की पत्नी शबाना के कहने पर रफीक के साथ मिलकर नूर मोहम्मद को कार में ले जाकर गला घोटकर हत्या कर दी। बाद में शव को यमुना नदी पुल से फेंक दिया। सीओ सिटी ने बताया कि हत्यारोपियों ने नूर मोहम्मद की हत्या की बात कबूल की है। दोनों हत्यारोपियों के साथ मृतक की पत्नी शबाना के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों की निशानदेही पर मृतक का शव यमुना में गोताखोरों की मदद से खोजने का प्रयास किया जा रहा है। हत्या में प्रयुक्त कार व अंगौछा भी बरामद किया गया है।

शव बरामद न होने पर  परिजनों ने किया हंगामा
दो दिन पहले अवैध संबंधों में युवक की हत्या के मामले में दो दिन बाद भी मृतक का शव बरामद न होने पर परिजनों ने कोतवाली के बाहर हंगामा काटा। किया। मृतक के भाई सलीम ने बताया कि दो दिन पहले उसके भाई नूर मोहम्मद की हत्या कर हत्यारोपियों ने शव को यमुना नदी में फेंक दिया था। सलीम ने एसपी से इस मामले में हस्तक्षेप कर उनके भाई के शव को यमुना नदी में खोजने के लिए गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें