फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में दरिंदगी: भट्ठे पर काम करने वाला युवक खिलाने के बहाने ले गया साथ, मासूम से किया दुष्कर्म, हैवानियत की हदें पार

Mon, 23 Aug 2021 01:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल से रात में ही सैफई भिजवाया। सुरक्षा के लिहाज से सैफई में एक दरोगा व महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित ईंट भट्ठे पर काम करने वाली दलित महिला की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज सैफई रेफर किया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भट्ठे पर काम करने वाली पीड़ित महिला ने बताया कि फतेहपुर जिले के थाना खागा निवासी रहीस उसके साथ काम करता था। रविवार दोपहर लगभग दो बजे वह बच्ची को खिलाने के लिए साथ ले गया।

वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद वह बच्ची को रोते हुए घर पर छोड़कर चला गया। उसने बच्ची को लहूलुहान देखा तो जिला अस्पताल लेकर पहुंची। अस्पताल से ही पुलिस को जानकारी दी। एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी शाम को हुई।
विज्ञापन


इस पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फील्ड यूनिट व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल से रात में ही सैफई भिजवाया। सुरक्षा के लिहाज से सैफई में एक दरोगा व महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की गई है। पीड़ित पिता की तहरीर पर दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें