फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन दुकान में घुसा

Mon, 14 Nov 2016 06:07 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में रविवार को एक बेकाबू वाहन सड़क किनारे रखे एक खोखा में घुस गया। जिससे पीछे तख्त पर बैठे एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक के  भाई ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में मृतक के भाई मान सिंह पुत्र स्व.गंगाराम निवासी फूलपुर थाना अजीतमल ने बताया कि रविवार रात लगभग 9:30 बजे एक वाहन चालक ने सड़क किनारे रखे उसके खोखे में टक्कर मार दी। जिससे पीछे तख्त पर बैठे उसके भाई छोटे लाल (37), जय सिंह (18) व रोहित (15) पुत्र मान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इनमें रोहित ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सैफई रेफर कर दिया। घटना के मामले में पीड़ित पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें