रोते बिलखते मृतक किसान के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात पुखरायाँ में एक किसान की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मूसानगर थाना क्षेत्र के कछगांव निवासी अरविंद सिंह (41) की सोमवार सुबह गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके सिर में भी चोटों के निशान हैं।
पिता शिवनारायन ने बताया कि अरविंद रविवार की शाम गांव के भूरे तोमर और मुन्नूसिंह के साथ कहीं गया था। उन्हीं दोनों ने ही बेटे की हत्या की है। एएसपी मनोज सोनकर फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फिगर प्रिंट लिए। एसडीएम आरपी त्रिपाठी ने मृतक के परिजनों को बीमा लाभ योजना का लाभ दिलाने का आशवासन दिया है। वहीं हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।