फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 किलो गांजा के साथ दो युवक दबोचे

Wed, 28 Sep 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
फोटो27एयूआरपी 06- बरामद गांजा के साथ पकड़े गए आरोपियों की जानकारी देते एएसपी पंकज साथ में कोतवाली प्रभारी अजीतमल अखिलेश कुमार मिश्रा व इंस्पेक्टर कोतवाली सुधाकर मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर भाग रही एक कार से 45 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हंसुलिया तिराहे पर पुलिस ने कानपुर की ओर से आ रही एक कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को सामने देख चालक ने कार दौड़ा दी। एसआई सूर्य प्रताप सिंह व कांस्टेबिल मुक्ता प्रसाद ने कार का पीछा किया।

पुलिस ने घेराबंदी कर भाग रही कार को चालक व एक अन्य व्यक्ति सहित हिरासत में ले लिया। कार की तलाशी में अजीतमल कोतवाली पुलिस ने उसमें रखा 45 किलोग्राम गांजा बरामद किया। एएसपी पंकज ने बताया कि कोतवाली अजीतमल पुलिस ने सोमवार रात लगभग 1:30 बजे चेकिंग के दौरान पीछा कर कार और चालक को भीखेपुर फ्लाईओवर के पास पकड़ लिया। कार में बैठे दो संदिग्ध लोगों विनोद कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह निवासी ग्वालरा गभाना जिला अलीगढ़, ब्रजेश कुमार पुत्र शंकर पाल सिंह निवासी लोधा, अलीगढ़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार व बरामद 45 किलोग्राम गांजा कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की खुले बाजार में लगभग सात लाख रुपये कीमत है। पकड़ी गई कार के कागज भी आरोपी नहीं दिखा सके। इससे यह कार चोरी की प्रतीत हो रही है। एएसपी पंकज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार के असली मालिक का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अजीतमल कोतवाली में बरामद गांजा को लेकर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। औरैया कोतवाली में कार के कागज उपलब्ध न करा पाने पर कार चोरी का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें