फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह सौ रुपये रिश्वत लेता ट्रैफिक सिपाही गिरफ्तार, विजिलेंस विभाग की कार्रवाई

Wed, 28 Sep 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के विजिलेंस विभाग ने ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही को आरटीवी मालिक से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रूट पर आरटीवी चलाने के एवज में सिपाही 15 सौ रुपये की रिश्वत ले रहा था। 
विज्ञापन


पुलिस ने सिपाही के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित मनोज ने विजिलेंस विभाग में ट्रैफिक सिपाही दिनेश कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज करवाई थी। 

उसने बताया कि सिपाही अपोलो अस्पताल के पास ड्यूटी पर मौजूद रहता है और इस रूट पर आरटीवी चलाने के एवज में उससे 15 सौ रुपये की मांग करता है। 

विजिलेंस विभाग के निर्देश पर पीड़ित आरटीवी मालिक ने सोमवार को सिपाही से रुपये देने की बात तय कर ली। रुपये देने के दौरान विजिलेंस विभाग के अधिकारी भी आरटीवी मालिक के साथ मौजूद थे। सिपाही के रुपये लेते ही उसे दबोच लिया गया। उसके पास से रुपये बरामद कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें