फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में दो की मौत, मचा कोहराम

Sun, 16 Sep 2018 12:11 AM IST
सड़क हादसे में दो की मौत, मचा कोहराम
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के कसबा उमरैन में शुक्रवार की देर रात एक बाइक सवार और साइकिल सवार की आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जिसमें बाइक सवार युवक ने सीएचसी में दम तोड़ दिया जबकि साइकिल सवार वृद्ध ने मिनी पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान शनिवार को दम तोड़ दिया। दोनों की मौत हो जाने से उनके परिवारी जनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

 खबर के मुताबिक थाना किशनी क्षेत्र के कंहूपुर बित्तिया निवासी राहुल (24) पुत्र रामपाल
शुक्रवार की रात ऐरवाकटरा की ओर से बाइक से आ रहा था। तभी साइकिल से ग्राम रम्पुरा उमरैन निवासी 75 वर्षीय श्यामबाबू पुत्र नाथूराम अपने घर रम्पुरा जा रहे थे। रास्ते में दोनों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उमरैन चौकी प्रभारी कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया था। वहां से दोनों को डॉक्टरों ने मिनी पीजीआई सैफई के लिए रेफर किया था। जिसमें राहुल की कुछ ही देर बाद मौत हो गई। जबकि श्यामबाबू को रेफर कर दिया था। श्यामबाबू की थी मिनी पीजीआई पहुंचने पर मौत हो गई।  
चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक राहुल के सिर में गंभीर चोट होने के कारण अधिक ब्लड निकल गया था। जिससे वह मरणासन्न हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। श्यामबाबू के कमर में अधिक चोट थी जिससे उन्हें तत्काल रूप से मिनिपीजीआई सैफई के लिए रेफर किया गया। मिली जानकारी के अनुसार श्यामबाबू भी मिनिपीजीआई सैफई पहुंचने से पहले ही उनकी भी मौत हो गई थी। जिनको डॉक्टरो ने देखते ही मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार राहुल हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें