फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 06 Jul 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
श्‍ाव
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र केगायत्री नगर में मंगलवार रात पुत्र व तीन अन्य साथियों के साथ ईंट लादकर आए ट्रैक्टर चालक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर जांच की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम दलीपनगर की मडै़या निवासी रामनरेश पुत्र बाबूराम ने पुलिस को अपने भाई जयकरन (35) के संदिग्ध हालात मेें मौत की तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि मंगलवार रात नौ बजे के करीब उसका भाई जयकरन ट्रैक्टर-ट्राली पर ईंटें लादकर गायत्री नगर निवासी ऊषा देवी पत्नी लाला सिंह के घर गया था। उसके साथ व भतीजा आशिक पुत्र जयकरन, चंद्रप्रकाश पुत्र भूरे सिंह, हरकिशन पुत्र अमर सिंह, भूरे पुत्र पप्पू सिंह भी थे। ईंटें उतारने के बाद उक्त सभी मकान मालिक के ऊपर वाले कमरे में खाना खाने के बाद सो गए।

बुधवार की सुबह लगभग 5 बजे सभी उठे तो देखा कि उसका भाई जयकरन मृत अवस्था में पड़ा है। शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। आशिक ने पिता की हत्या की आशंका जताई है। इधर, रामनरेश ने भी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कोतवाली प्रभारी उपेंद्र नाथ राय ने बताया कि जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर पड़ताल की है। शव पर चोट का निशान नहीं दिखाई दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें