फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व महिला पार्षद पर पहले धमकी का आरोप, फिर समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व महिला पार्षद पर धमकी का आरोप, फिर समझौता
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के मुख्य बाजार में दुकान करने वाले व्यापारी विजय सिंधु ने पूर्व महिला पार्षद पर दुकान में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। इस मामले में पहले पुलिस में शिकायत की गई। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। विजय सिंधु की ओर से समता चौकी में शिकायत दी गई कि उसने केबल ऑपरेटर का काम करने वाली पूर्व पार्षद से 2000 रुपये में सेट टॉप बॉक्स लिया था। अब उसने सेट टॉप बाक्स वापस कर अपने पैसे मांगे तो पूर्व महिला पार्षद ने मना कर दिया। आरोप लगाया कि ईंट मारकर उसकी दुकान का शीशा तोड़ दिया। इस मामले में बुधवार शाम को समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें