फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पति की मौत

Fri, 19 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
फाइल फोटो लक्ष्मी नारायण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम मिहौली ओवरब्रिज पर गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने आगे जा रहे बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एसआई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गईं। घायल सौ शैय्या अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है, जहां से उसे सैफई रेफर कर दिया है। शहर में जालौन चौराहे के पास रहने वाले लक्ष्मी नारायण (59) पुत्र रामऔतार गुरुवार को अपनी पत्नी रामजानकी (54) को सांस की बीमारी की दवा दिलाकर बाबरपुर-अजीतमल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


दोपहर लगभग 1:30 बजे दंपति ग्राम मिहौली हाईवे के ओवरब्रिज पर पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दंपति बाइक सहित डिवाइडर से जा टकराए। लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई, रामजानकी घायल हो गईं।

सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया। लक्ष्मी नारायण की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर लोगों की भीड़ उनके घर पर एकत्रित हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें