कस्बा हंडियाया के थाना प्रभारी हरबंस सिंह पर नजदीकी गांव खुड्डीकलां की
रहने वाले दलित महिला कुलविंदर कौर ने मारपीट के आरोप लगाए हैं।
डीएसपी
पलविंदर सिंह चीमा ने अपनी जांच में थाना प्रभारी को क्लीनचिट कर दिया है।
दलित महिला कुलविंदर कौर ने आरोप लगाया कि हरबंस सिंह ने थाने बुलाकर
पंचायत की मौजूदगी में उससे मारपीट की। इंसाफ लेने के लिए उसने मानवाधिकार
कमीशन का दरवाजा खटखटाया है।
दलित महिला ने आरोप लगाया कि एक
जमींदार परिवार पुलिस की शह पर उसका मकान व जगह हड़पने की कोशिश कर रहा है।
इस संबंधी इंसाफ लेने वह थाने गई थी लेकिन उस पर ही अत्याचार कर डाला।
दूसरी
तरफ डीएसपी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि उन्होंने मामले की जांच की है।
उन्होंने मौके पर मौजूद कई पंचायती व्यक्तियों के बयान लिए, लेकिन एक भी
पंचायती व्यक्ति ने पीड़ित महिला कुलविंदर कौर के पक्ष में बयान नहीं दिया।
इससे स्पष्ट है कि थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने दलित महिला कुलविंदर सिंह
से कोई मारपीट नही की।
वहीं थाना प्रभारी हरबंस सिंह ने कहा कि
उन्होंने दलिता महिला कुलविंदर कौर को थाने बुलाकर उसका समझौता जरूर करवाया
था, लेकिन उसके साथ उसने कोई मारपीट नहीं की।
दलित महिला कुलविंदर
कौर ने कहा कि पुलिस अधिकारी तो पुलिस अधिकारी का ही पक्ष लेते हैं।
मारपीट करने के साथ साथ उसको जातिसूचक शब्द भी बोले गए।