फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की झूठी कहानी गढ़ी, आए पुलिस की गिरफ्त में

Thu, 07 Apr 2016 12:14 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
विज्ञापन
लूट का झूठा मुकदमा दर्ज कराने वाला डेयरी सचिव और उसका दोस्त आए पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : amar ujala beuro
विज्ञापन
 दिबियापुर थाने में मंगलवार शाम बहलोलपुर अमूल दूध डेयरी के सचिव की ओर से दर्ज कराई गई एक लाख रुपये लूटे जाने की रिपोर्ट गलत निकली। सचिव ने उधारी चुकाने से बचने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस ने उसके दोस्त के पास से रुपये बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम देवेंद्र सिंह पुत्र रंजीत सिंह निवासी बहलोलपुर सहायल ने दिबियापुर थाने में रिपोर्ट लिखाई थी कि वह पंजाब नेशनल बैंक से एक लाख रुपये निकालकर बहलोलपुर जा रहा था। असेनी के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने रुपये लूट लिए। बुधवार शाम दिबियापुर थाने में सीओ सुभाष अत्री ने पत्रकारों को बताया कि घटना संदिग्ध लगने पर दिबियापुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा एवं अछल्दा थानाध्यक्ष शिवकुमार ने देवेंद्र से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी।

देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने अपने दोस्त प्रेमचंद्र उर्फ चंदन दोहरे पुत्र रूपनारायण दोहरे निवासी नेहरुनगर दिबियापुर के साथ मिलकर दुग्ध उत्पादन समिति से ब्याज पर एक लाख रुपया लिया था। वह दुग्ध उत्पादन समिति बहलोलपुर का सचिव है। किसानों द्वारा बेचे गए दूध का रुपया पंजाब नेशनल बैंक दिबियापुर से निकालकर किसानों को वितरित किया जाता है। सीओ सुभाष अत्री के अनुसार 5 अप्रैल को देवेंद्र ने एक लाख रुपए किसानों को वितरित करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक से निकाला और अपने दोस्त को दे दिया। बाद में झूठी कहानी गढ़कर लूट की रिपोर्ट लिखा दी। पुलिस ने प्रेमचंद्र के पास से एक लाख रुपया बरामद कर लिया है। सीओ ने बताया कि मामले का खुलासा करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें