फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे ने सिपाही को धुना

Thu, 07 Apr 2016 12:11 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल सिपाही ओमवीर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
परीक्षा देकर लौट रही स्नातक की छात्रा से शोहदे ने छेड़खानी कर दी। सिपाही ने रोका तो उसे शोहदे ने जमकर पीटा। सिपाही को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। छात्रा ने एक शोहदे समेत उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई  है। नगर की आवास विकास कालोनी निवासी एक छात्रा प्रेमपुर क्षेत्र के टड़हा स्थित एक डिग्री कालेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि उसके साथ कालेज में परीक्षा दे रहा एक अन्य छात्र मटेहना निवासी शोहदा उसे लगातार परेशान कर रहा है। कभी उससे उसका मोबाइल नंबर मांगता है तो कभी कुछ कहता है। उस शोहदे से परेशान होकर छात्रा ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। बुधवार को उसका भाई उसे परीक्षा दिलाने साथ गया था। शाम करीब छह बजे परीक्षा छूटने के बाद जैसे ही छात्रा कालेज गेट के बाहर निकली, तभी उस शोहदे ने अपनी गाड़ी जिस पर प्रधान लिखा हुआ था।

तेज रफ्तार से चलाकर लड़की के आगे लगा दी। छात्रा के भाई ने विरोध किया तो शोहदा उससे भिड़ गया। इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। छात्रा के भाई ने कोतवाली में तैनात सिपाही ओमवीर सिंह यादव को फोन से घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद सिपाही बाइक से मौके पर पहुंचा। सिपाही ने जब उस शोहदे से इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी तो वह उस सिपाही से ही भिड़ गया। दोनों के बीच गालीगलौज के साथ हाथापाई होने लगी।
विज्ञापन


इस बीच उस शोहदे के कुछ और साथी आ गए और फिर उन सभी ने सिपाही की जमकर धुनाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ वीपी सिंह सोलंकी, कोतवाल सीएल वर्मा पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही हमलावर भाग चुके थे। घटना के संबंध में कोतवाल ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर शोहदे और उसके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की कई टीमें गठित कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है। घायल सिपाही को उपचार के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा ले जाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें