यूपी 100 का अमानवीय चेहरा दिखाई पड़ा। खेत से गेहूं काटकर आए किसान ने कहीं शराब पी ली और वह नशे में सड़क पर गिर पड़ा। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची मगर उसे सड़क पर ही छोड़ आई। इसके बाद कोई वाहन उसे रौंद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में थाना पहुंची पहुंची जिसे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शनिवार रात गांव सिरयावा निवासी गजेंद्र सिंह (50) पुत्र स्व.मनभावन सिंह खेत से गेहूं काट कर घर जा रहा था। रास्ते में ही उसने कहीं शराब पी ली।
नशे की हालत में वह पुर्वा दूजे व सिरयावा मोड़ के बीच सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर पहुंची यूपी 100 उसे उठाने के बजाए वहीं छोड़कर चली गई। इस बीच कोई तेज रफ्तार वाहन उसे रौंद गया। गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। सूचना पर गजेंद्र के परिजन भी रोते बिलखते पहुंच गए। गजेंद्र के भाई अर्जुन सिंह पुत्र इतवारी लाल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।