फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Mon, 03 Oct 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /औरैया
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
कंचौसी रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर ट्रैक पार कर रहा युवक गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। शव का चेहरा खराब होने से शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर दोपहर करीब एक बजे एक युवक(करीब 35 साल) जो कि नीली पैंट व धारीदार शर्ट पहने हुए था।
विज्ञापन


प्लेटफार्म से उतरकर रेलवे लाइन क्रास करने लगा। इसी बीच गोमती एक्सप्रेस अप आ गई। युवक देख नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। शव का चेहरा बुरी तरह से खराब हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्टेशन अधीक्षक आरआर मीना ने जीआरपी फफूंद को घटना की सूचना दी। जीआरपी पुलिस ने आकर शिनाख्त की कोशिश की मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी पुलिस ने अज्ञात में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें