फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

Mon, 27 Jul 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बा क्षेत्र के हाइवे रोड जलूपुर तिराहे पर अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दंपति समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के सुअटपुर निवासी आनंद कुमार (35) सोमवार को अपनी पत्नी कल्पना, बहन पूजा व दो वर्षीय पुत्र के साथ बाइक से पुखरायां जा रहे थे।
हाइवे रोड जलूपुर तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार दो वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आनंद कुमार, पत्नी कल्पना और बहन पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन


यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें