फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जान दी

Mon, 27 Jul 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम गुराईपुर निवासी विश्वनाथ (35) की घरेलू काम काज को लेकर सोमवार सुबह अपनी पत्नी किरन देवी से कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान पत्नी कोई ताना दिया जिससे क्षुब्ध होकर विश्वनाथ कमरे में चला गया।
विज्ञापन


पत्नी घरेलू काम करने लगी। काफी देर तक विश्वनाथ कमरे से बाहर नहीं निकला तो पत्नी किरन ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर किरन ने दरवाजे खोला। अंदर का नजारा देख उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई।

कमरे की छत के हुक से बंधा विश्वनाथ का शव लटक रहा था। विश्वनाथ के गले में रस्सी का फंदा कसा था। परिवारीजनों के मुताबिक पत्नी से कहासुनी के बाद विश्वनाथ ने क्षुब्ध होकर फांसी लगा अपनी जान दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें