फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में दस ट्रक पकड़े

Sun, 14 Oct 2018 12:26 AM IST
auraiya
विज्ञापन
देवकली चौकी के पास खड़े अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र की देवकली चौकी क्षेत्र में शनिवार को सुबह अवैध खनन कर गिट्टी, मौरंग-बालू ले जा रहे दस ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग अवैध खनन के बाद माल को कारोबारी के पास पहुंचाने का काम करते थे। एसडीएम सदर और पुलिस के संयुक्त अभियान की सूचना पर खनन विभाग और सेल्स टैक्स के अफसर भी पहुंच गए।
विज्ञापन

 बता दें कि एसपी त्रिवेणी सिंह ने अवैध खनन को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। यह भी कहा है कि जो ट्रक कागज नहीं दिखा पाते हैं उन पर भी कार्रवाई की जाए। इस क्रम में शनिवार की सुबह करीब सात बजे एसडीएम सदर अमित राठौर, सीओ सिटी श्यौदान सिंह, कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला देवकली क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने वहां से गुजर रहे ट्रकों को रोक कर कागजातों की जांच शुरू कर दी। गिट्टी, मौरंग-बालू से लदे दस ट्रकों को पकड़ कर सीज कर दिया गया। तीन ट्रक संचालकों के द्वारा बिना कागज के माल भाड़े पर भेजने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से हिमांशु चौधरी, शुभम अग्निहोत्री, सिंटू, सर्वेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। ये लोग अवैध खनन और माल को ठिकाने लगाने का काम करते हैं। कोतवाली इंस्पेक्टर विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। सात ट्रकों से जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की जा रही है। तीन ट्रक चालकों पर बिना कागज के सामान की ढुलाई करने का मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें