सहायल थाना पुलिस ने बीते दिनों एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की थी। बयान दर्ज कराने के दौरान अब किशोरी ने आरोपी पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस ने बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक पर आरोप लगाया था कि उसने उसकी 14 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कोर्ट में हुए कलमबंद बयान के दौरान किशोरी ने युवक पर बलात्कार का आरोप लगा दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने मुकदमे को बलात्कार में तरमीम किया।
कोर्ट के आदेश पर रेप की रिपोर्ट
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि कस्बे के ही चार लोगों ने 17 मई को उसके साथ बलात्कार किया। इस मामले में पुलिस ने उसकी रिपोर्ट नही लिखी जिस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।