फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से शिक्षक की मौत

Thu, 27 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
accident in karnprayag - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
 हाईवे पर पिकअप गाड़ी के पंचर टायर को बदलने के दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने चालक और शिक्षक  को रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।  पिकअप सवार चुटहिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चालक को रेफर कर दिया गया।      
विज्ञापन


महोबा जिले के चरखारी में रहने वाले जयपाल सिंह (40) पुत्र गुटाली प्रसाद सिकंदराराऊ हाथरस में प्राथमिक  विद्यालय में शिक्षक थे। अंतरजनपदीय स्थानांतरण में उनका तबादला  सिकंदराराऊ से उनके गृह जनपद महोबा में हो गया था। बुधवार की रात वह महोबा से अपने साथी कृष्ण कुमार व हरीओम निवासी चंदौली, महोबा के साथ पिकअप से सिकंदराराऊ में सामान उठाने जा रहे थे। रात में करीब एक बजे अजीतमल में बिजलीघर के पास पिकअप का टायर पंचर हो गया।

पिकअप चालक बच्चा सिंह राठौर (26) निवासी अमरगंज, चरखारी महोबा ने गाड़ी हाईवे किनारे खड़ी कर दी। वह टायर बदलने लगा। शिक्षक जयपाल टायर बदलवाने में सहयोग करने लगे। इसी बीच औरैया की तरफ से आ रहे  तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। ट्रक चालक व शिक्षक को रौंदते हुए निकल गया। शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। चालक गंभीर घायल हो गया। पिकअप में बैठे शिक्षक के साथी चुटहिल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग गया।  पिकअप में बैठे शिक्षक के साथियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल चालक बच्चा सिंह को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें