फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर सात लाख का साबुन चुराया

Thu, 08 Dec 2016 11:01 PM IST
औरैया
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कस्बे के दिबियापुर मार्ग पर  साबुन के गोदाम का बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़ दिया। चोर यहां से  करीब सात लाख रुपये का साबुन चुरा ले गए। गोदाम में साबुन के 1725 गत्ते रखे थे। सुबह एजेंसी संचालक ने गोदाम का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

दिबियापुर निवासी कमालुद्दीन साबुन के थोक विक्रेता हैं। इन्होंने फफूंद में दिबियापुर मार्ग पर कुलदीप मिश्रा के आवास पर गोदाम बना रखी है। यहां  साबुन के 1725 गत्ते रखे थे। बुधवार को यह गोदाम में ताला लगाकर घर चले गए। रात में चोरों ने गोदाम का ताला तोड़ दिया। चोर गोदाम के अंदर खड़ी मारुति वैन का शीशा तोड़कर इसमें रखा सामान व  गोदाम से एक हजार  साबुन के गत्ते भर ले गए। गोदाम के आस पास रहने वालों को चोरी की भनक नहीं लगी। सुबह एजेंसी संचालक कमालुद्दीन गोदाम पर आए। यह टूटे ताले देखकर सन्न रह गए।  गोदाम में 725 गत्ते रखे थे।  एक हजार गत्ते गायब थे। कमालुद्दीन का कहना है कि चोरी गए साबुन की कीमत करीब साढ़े छह लाख रुपये है। मारुति कार में अन्य ब्रांडेड कंपनियों का करीब एक लाख रुपये का माल रखा था। यह भी गायब है। सूचना पर फफूंद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। कमालुद्दीन ने घटना की तहरीर दी है। चोरी से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने देर शाम घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष डीपी सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें