अजीतमल कोतवाली से महज 500 मीटर दूरी पर छात्र की हत्या किए जाने की पीछे कहीं आशनाई का तो मामला नहीं है, आखिर नीरज को फोन करने वाला कौन व्यक्ति था, जिसका फोन आने के बाद वह घर से बाहर गया और तीन दिन बाद भी घर वापस नहीं लौटा। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस काल डिटेल के माध्यम से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर गढ़ा निवासी नीरज उर्फ मजनू ने पुलिस के लिए कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर नीरज की हत्या से किसी को क्या लाभ होगा, कहीं दोस्ती यारी में तो नीरज की हत्या नहीं की गई, नीरज को मोबाइन फोन पर आखिर किसकी काल आई... यह सभी सवाल पुलिस के लिए अभी पहेली बने हुए हैं।
कस्बा में चर्चाओं का बाजार गर्म हैं। पुलिस काल डिटेल के माध्यम से हत्यारोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई। पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को हिरासत में जरूर लिया है लेकिन अभी तक पुलिस को ठोस सुबूत तक नहीं पहुंच सकी है। नीरज के हत्या ने पुलिस को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
पुलिस के लिए पहेली बनी मजनू की हत्या कई सवालियां निशान खड़े कर रही है। सूत्रों की माने तो मृतक नीरज की व परिवार के किसी भी सदस्य से कोई रंजिश नहीं थी। हत्या के पीछे क्या कारण है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है। सूत्रों की माने तो नीरज काफी सीधा-साधा छात्र था और प्रेम प्रसंग के चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। यह गुत्थी उलझी हुई है। मामले में सीओ अजीतमल जीडी मिश्रा ने बताया कि पुलिस को कुछ ठोस सुबूत मिले हैं, उन्हीं के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।