फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झकझोर देगी घटना: प्रेमिका को घर पर रखने से मना किया तो बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Jul 2021 10:17 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

परिजनों ने बताया कि शिवम शराब का लती था और पिता को मारने की धमकी दे रहा था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर में सोमवार रात प्रेमिका को घर पर रखने से मना करने से नाराज पुत्र ने शराब के नशे में लोहे की सांग मारकर पिता की हत्या कर दी। मृतक के बड़े पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


घटना के बाद से आरोपी फरार है। भीखेपुर निवासी अरविंद कुमार (55) बेटों के साथ गांव में रहता था। कुछ दिन पहले उसका बेटा शिवम पड़ोसी गांव से एक युवती को भगा लाया था। दोनों ने प्रेम संबंध होने की बात कही थी। अरविंद ने इसका विरोध कर बेटे की प्रेमिका को वापस घर भेज दिया।

परिजनों के मुताबिक सोमवार शाम इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। रात दो बजे के करीब अरविंद का बड़ा बेटा प्रदीप उठा तो बिस्तर पर पिता का खून से सना शव देखकर उसके होश उड़ गए। पास में ही लोहे की सांग पड़ी थी।
विज्ञापन


घर से भाई शिवम नदारद था। प्रदीप की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने बताया कि शिवम शराब का लती था और पिता को मारने की धमकी दे रहा था। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें