फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी ठेकेदार की हत्या

Thu, 08 Sep 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
विज्ञापन
ग्रामीणों के समझाती दिबियापुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिट्टी ठेकेदार की बुधवार रात घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव टूटी चारपाई पर रख दिया गया। इसके पीछे वजह हत्या को एक्सीडेंट का रूप दिया जाना माना जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विलरायां- पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस एवं जनप्रतिनिधियों की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद करीब पांच घंटे बाद रास्ता खुला।
विज्ञापन


दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र के केबिन की मड़ैया निवासी प्रशांत उर्फ शेर सिंह (19) पुत्र सुखवीर सिंह इन दिनों दिबियापुर कस्बे के नहर बाजार इलाके में रहकर मिट्टी की ठेकेदारी करता था। आरोप है कि बुधवार रात करीब दो बजे कुछ लोग आए और उसे बुलाकर अपने साथ ले गए। तड़के करीब चार बजे प्रशांत उर्फ शेर सिंह का शव घर से चंद कदम दूर निर्माणाधीन बेला रोड पर टूटी चारपाई पर पड़ा मिला। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों के साथ ही आसपास के लोग जुट गए। मृतक के भाई मनोज कुमार ने आरोप लगाया कि रात में जिन लोगों ने बुलाया था, उन्हीं लोगों ने हत्या के बाद एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव चारपाई पर रख दिया। उसने प्रशांत के साथ काम करने वाले बादशाहपुर छौक निवासी रचित पुत्र सुनील सिंह एवं अरविंद कुमार पुत्र भारत सिंह एवं अजमतपुर निवासी अरुण कुमार एवं उमेश कुमार पुत्रगण रामकेश यादव के खिलाफ तहरीर दी। बताया कि आरोपियों से उसके भाई प्रशांत का लेनदेन था। रुपयों के लेनदेन एवं पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने हत्या कर दी।

सुबह आसपास के इलाके के लोग जुट गए और विलरायां -पनवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। कुछ देर बाद दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने मोबाइल पर मृतक के परिजनों से बात की। इसके बाद  जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुधीर कल्लू यादव ने भी परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर करीब 10 बजे रास्ता खुला। मौके पर पहुंचे सीओ चौधरी रमेश सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। हत्या या एक्सीडेंट दोनों बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें