अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड स्थित फूलपुर मोहारी के पास रविवार की भोर बदमाशों ने एक ट्रक चालक को चाकुओं से गोदकर मरणा सन्न कर उसके पास रखी नगदी लूट ली। पेट्रोलिंग करती पहुंची हाईवे पुलिस ने घायल चालक को पहले एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में हालत गंभीर होने पर सौ शैय्या युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया।
कोतवाली अजीतमल क्षेत्र में रविवार की तड़के सुबह तीन बजे इटावा की ओर से संगमरमर का पत्थर लादकर औरैया आ रहे ट्रक चालक मोहम्मद आजम निवासी तिलक नगर को बदमाशों ने फूलपुर मोहारी के पास ट्रक रोककर उसको चाकुओं से वार कर गंभीर रूप से घायल कर उसके पास रखी पचास हजार रुपये की नगदी लूट ली। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के तहत पेट्रोलिंग करते हुए पहुंची पुलिस ने जब ट्रक को अज्ञात रूप में खड़ा देखा तो ट्रक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मौके पर एक युवक को गंभीर हालत में पाया।