फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों का शटर का ताला तोड़ लाखों का माल पार

Wed, 08 Aug 2018 11:55 PM IST
दो दुकानों का शटर का ताला तोड़ लाखों का माल पार
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद दुकान में फैला सामान दिखाता परचून दुकानदार। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सहार (औरैया)। जिले में चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। मुरादगंज में तीन दुकानों में चोरी के बाद बुधवार की रात सहायल थाना क्षेत्र के सौथरा रोड पर मोबाइल और परचून की दुकानों से चोरों ने लाखों का माल पार कर दिया। सुबह जब दुकान के ताले टूटे देखे तो दुकानदारों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। दुकानदारों ने सहायल थाने में चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

  सहायल थाना क्षेत्र के सौथरा गपचरियापुर निवासी अखिलेश सिंह पुत्र संग्राम सिंह की सौथरा रोड पर मोबाइल की दुकान है। इसमें उसमें लाखों रुपये का माल भरा था। रोज की तरह वह बुधवार की शाम दुकान का ताला बंद कर घर चले गए। बताया कि चोरों ने बुधवार रात शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखे 38 मोबाइल फोन, 80 हजार रुपये के बैट्री चार्जर, 20 हजार रुपये कीमत के इन्वर्टर, 17 हजार रुपये कीमत के चार्जर, नगद 20 हजार रुपये पार कर दिए। साथ ही बगल में स्थित मकान मालिक ऋषभ दुबे पुत्र वेदप्रकाश दुबे निवासी लखनो पुर्वा जैन की परचून की दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा हजारों रुपये कीमत की चीनी की बोरी, इन्वर्टर, बैटरा, रिफाइंड, आधार कार्ड, बैंक कार्ड, 28 हजार रुपये नगद ले गए। सुबह जब दोनों दुकानदार दुकानें खोलने पहुंचे तो उनके शटर के ताले टूटे देखकर होश उड़ गए। दुकान के अंदर माल नदारद देखकर वह सिर पकड़कर कर बैठ गए। दुकानदारों ने थाने में तहरीर दी है। सहायल थानाध्यक्ष विष्णु गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें