ठगी के मामले में कोतवाली में पुलिस से वात करते लोग
- फोटो : amarujala
शहर के इंडियन ऑयल चौकी क्षेत्र में टप्पेबाज ने एक शोरूम के बाहर खड़े होकर एक युवक से बाइक में छूट दिलाने की बात कहकर 40 हजार रुपये ठग लिए। युवक जब शोरूम गया तब अंदर ऐसा कुछ नही था। उसने पीछे मुड़कर देखा तो रुपये लेने वाला युवक गायब था। पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
भड़ारीपुर निवासी रवि पाठक ने बताया कि मंगलवार को वह इंडियन आयल स्थित होंडा के शोरूम पर गया था। बाहर एक युवक ने खुद को कर्मचारी बताकर कहा कि बाइक में स्कीम दिला देंगे फुटकर नोट दो। जिस पर वह तैयार हो गया और 40 हजार रुपये दे दिये। अन्य रुपये बाद में देने का तय हुआ।
रवि ने बताया कि वह जब शोरूम के अंदर गया तो उसी युवक ने अंदर जाकर बाइक भी दिखा दी। जब तक शोरूम का मैनेजर कुछ समझ पाता तब तक वह युवक फरार हो गया। जब रवि ने मैनेजर से बात की तो उसने मना कर दिया कि को छूट नही है और वह उस युवक को जानते भी नही। यह सुन रवि के हाथ पांव फूल गये। उसने तुरंत इसकी सूचनी पुलिस को दी। इस मामले में इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने बताया कि उक्त रवि नाम के युवक को एजेंसी के बाहर किसी अज्ञात व्यक्ति ने एजेंसी का फर्जी कर्मचारी बनकर रुपये लेकर ठगी का शिकार बना दिया है। जांच की जा रही है।